Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नगरीय निकाय के वार्ड प्रभारियों की बैठक

जिला कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने नगरीय निकाय के वार्ड प्रभारियों की बैठक ली। देर शाम आयोजित की गयी इस बैठक में उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में कम प्रगति हो रही है। यह स्वीकार्य नहीं है, नगरीय क्षेत्र में कनेक्टिविटी की भी समस्या नहीं है फिर भी ग्रामीण इलाकों से पिछड़ना निराशाजनक है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दो दिवस में दोगुनी तेजी से गणना पत्रक संकलन और डिजिटलीकरण का कार्य कराना सुनिश्चित करें। सभी वार्ड प्रभारी शनिवार और रविवार को पूरे समय फील्ड पर रहकर बीएलओ को सहयोग करेंगे और अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करेंगे। बैठक में नोडल अधिकारी मधु अली सहित नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड प्रभारी उपस्थित थे।

Related posts

*रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 जुलाई 2022*

Reva India News

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment