Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में एसआईआर का कार्य 78.78 प्रतिशत पूर्ण

मंडला, 24 नवंबर 2025

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2025 के अन्तर्गत मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण, भरे हुए गणना पत्रक संकलन और डाटा का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सोमवार की दोपहर तक जिले में 78.78 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एक दर्जन से अधिक बूथों पर बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत कार्य संपादित कर लिया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तक विधानसभा 105 बिछिया में 83.01 प्रतिशत, विधानसभा 106 निवास में 78.77 प्रतिशत और विधानसभा 107 मण्डला में 74.63 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। मण्डला जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8,16,651 मतदाताओं में से 6,43,367 मतदाताओं की जानकारी बीएलओ एप के माध्यम से अद्यतन की जा चुकी है।

Related posts

जिला पेंशन फोरम की बैठक 10 नवम्बर को

Reva India News

खजरी स्कूल में बाल विवाह रोकथाम व नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

बंटवारा, भू-अधिकार योजना तथा वसूली का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों बैठक में दिए निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment