Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई मंडला में ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 27 को

मंडला, 25 नवंबर 2025

शासकीय आईटीआई मंडला में 27 नवंबर को प्रातः 11 बजे से होण्डा मोटर साइकिल कंपनी नारासपुरा डिस्ट्रिक्ट कोलार कर्नाटक के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में किसी भी ट्रेड से आईटीआई पास अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष हो सम्मिलित हो सकते हैं, अभ्यर्थियों को फिक्स्ड टर्म वर्कर (असेंबली ऑपरेटर एंड क्वालिटी इंस्पेक्टर) के पद पर चयनित किंया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 18252 रूपए मानदेय प्रतिमाह एवं अन्य सुविधायें दिए जायेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनांक को अपने मूल दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अंक सूची के साथ उपस्थित हो सकते है।

Related posts

आप सभी के लिए जरूरी सूचना

Reva India News

आगामी 10 दिनों में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का अधिकतम निराकरण करें अधिकारी – कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

आरडी कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

Reva India News

Leave a Comment