Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 मंडला, 25 नवंबर 2025

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत मतदाता सूची का कार्य लगातार जारी है। बूथ लेवल ऑफिसर और फीडिंग टीम द्वारा गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और ऑनलाइन फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने एसआईआर का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कार्य में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसआईआर कार्य में लगे सभी बीएलओ और सुपरवाइजर का स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को सुभारिया, कुटेली, ठारका सहित अन्य क्षेत्रों के बीएलओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान उनकी शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन भी किया गया।

Related posts

निर्वाचन कार्यक्रम के घोषणा के साथ नगर परिषद बिछिया के वार्ड क्रमांक 13 में आदर्श आचरण संहिता लागू

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Reva India News

42 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment