Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑपरेशन मुस्कानः पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पीएम श्री अवंती बाई विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला, 26 नवंबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की उपस्थिति में बुधवार को पीएम श्री रानी अवंती बाई स्कूल में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 छात्राओं एवं शिक्षकगण को साइबर सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन सेवाएं, महिला सुरक्षा, तथा अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदलते डिजिटल वातावरण में बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता ही सबसे प्रभावी माध्यम है।  अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें गुड टच, बैड टच, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य जयालक्ष्मी सोनी, शिक्षक प्रवीण वर्मा, डीएसपी महिला सुरक्षा सतीश चतुर्वेदी, महिला थाना प्रभारी  आरती धुर्वे ,उनि.आकांक्षा, प्रधान आरक्षक नीतू मस्कोले, इंद्र कुमार यादव एवं प्रशांत चौबे सहित लगभग 500 छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

ग्राम पंचायत ककैया और भानपुर बिसौरा में पंच पद हेतु उपनिर्वाचन 11 सितंबर को होगा

Reva India News

जनहित की मांगों को लेकर मेट संघ ने सोपे ज्ञापन जनपद सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 7 सितम्बर 2021

Reva India News

Leave a Comment