Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निवास और नारायणगंज में किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

मंडला, 28 नवंबर 2025

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार देर रात निवास और नारायणगंज क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना पत्रक के डिजिटाईजेशन कार्य की प्रगति, मैपिंग देखी। उन्होंने इस कार्य में और गति लाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा में पूरा करें। विदित है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले के सभी विधानसभाओं में एसआईआर का कार्य लगातार जारी है। बीएलओ, सुपरवाईजर अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर ऑनलाईन फीडिंग का कार्य कर रहे हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहाँ मौजूद बीएलओ एवं सुपरवाईजर को पुनरीक्षण कार्य की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी है, वहां संबंधित अधिकारी तुरंत विशेष ध्यान दें और कार्य की प्रगति में तेजी लाएं।

Related posts

सभी कर्मचारियों को माह की प्रथम तारीख को वेतन जारी करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया जनपद पंचायत घुघरी का निरीक्षण

Reva India News

कृषक फसलों को जोखिम से बचाने करवाएं फसल बीमा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 23 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment