Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 23 नवम्बर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

समाचार

मतगणना स्थल पर तीन स्तर पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

मंडला 23 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले की बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने गुरूवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा एवं हुनेन्द्र घोरमारे, ईईपीआईयू जीपी पटले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतगणना कक्ष में गणना अधिकारी तथा अभिकर्ताओं के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था करें। सभी कक्षों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मीडिया सेंटर में टेलीविजन लगाएं। उन्होंने ईव्हीएम लाने ले जाने के मार्ग के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक परिसर के गेट, गणना कक्ष, ईव्हीएम, पार्किंग सहित अन्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रत्याशी एवं अभिकर्ताओं को पॉलीटेक्निक भवन के मुख्य द्वार से मिलेगा प्रवेश

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर तीन स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रवेश पत्रधारकों को ही पॉलीटेक्निक परिसर में प्रवेश दिया जाए। प्रवेश द्वार के अलावा बेरीकेटिंग तथा पॉलीटेक्निक भवन के गेट में भी जांच उपरांत पात्रतानुसार प्रवेश दें। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए 2 गेट बनाए जा रहे हैं। पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन के मुख्य द्वार से प्रत्याशी, अभिकर्ता तथा मीडियाकर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा जबकि पॉलीटेक्निक भवन के पीछे सामग्री वितरण स्थल पर बने गेट से शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।

पॉलीटेक्निक भवन के पीछे रहेगी पार्किंग

 

मतगणना स्थल पर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के भवन के पीछे की ओर मैदान पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थल तक जाने के लिए बीआरसी भवन के निकट बने गेट क्रं. 2 से वाहन सहित प्रवेश प्रदाय किया जाएगा। अभ्यर्थी, अभिकर्ता तथा गणना अधिकारियों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना दिवस पर मोंटफोर्ट विद्यालय सहित अन्य स्थलों पर भी पार्किंग रहेगी।

हर राउंड के बाद होगी उद्घोषणा

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि अभ्यर्थी, अभिकर्ता एवं गणना अधिकारियों की सुविधा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर पर्याप्त मात्रा में संकेतक लगाएं। मतगणना कक्ष में भी आवश्यक सूचनाएं अंकित की जाए। साथ ही राउंडवार परिणाम अंकित करने के लिए समुचित बोर्ड की व्यवस्था करें। मतगणना के प्रत्येक राउंड के बाद अभ्यर्थियों को प्राप्त मतों की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

समाचार

मतगणना को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला 23 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत 3 दिसंबर को होनी वाली मतगणना को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना द्वारा विभिन्न कार्यों के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये अधिकारियों के मध्य कार्य का विभाजन किया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार मतगणना दल गठन एवं मतगणना दलों के लिये आवश्यक प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिये श्रेयांश कूमट सीईओ जिला पंचायत एवं संबंधित रिटर्निंग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतगणना स्थल एवं मतगणना दलों की समस्त तैयारियां के लिये राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मतगणना सामग्री के लिये राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं हुनेन्द्र घोरमारे संयुक्त कलेक्टर, सम्पूर्ण मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक मंडला तथा राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, परिचय पत्र के लिये सीएल वर्मा संयुक्त कलेक्टर एवं संबंधित रिटर्निंग आफीसर, एनकोर एप्लीकेशन के लिये राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अरविंद सिंह संयुक्त कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मीडिया रूम, कम्प्यूनिकेशन एवं उद्घोषणा के लिये अनादि वर्मा सहायक संचालक जनसम्पर्क, रोहित बड़कुल सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग एवं मुकेश पाण्डेय प्राचार्य हाई स्कूल बिंझिया, पोस्टल बैलेट के लिये राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जेपी यादव संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम नैनपुर तथा संबंधित रिटर्निंग आफीसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्ट्रांग रूम मैनेजमेंट के लिये राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, हुनेन्द्र घोरमारे संयुक्त कलेक्टर एवं संबंधित रिटर्निंग आफीसर, सीलिंग के लिये हुनेन्द्र घोरमारे संयुक्त कलेक्टर एवं संबंधित रिटर्निंग आफीसर, ईव्हीएम मैनेजमेंट के लिये हुनेन्द्र घोरमारे संयुक्त कलेक्टर, जानकारियों के संकलन एवं प्रेषण के लिये अरविंद सिंह संयुक्त कलेक्टर, मतगणनाकर्मियों हेतु वेलफेयर मैनेजमेंट के लिये श्रेयांस कूमट सीईओ जिला पंचायत, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीव्ही कार्य के लिये सोनल सिडाम एसडीएम घुघरी, विद्युत व्यवस्था के लिये शरद बिसेन कार्यपालन यंत्री म.प्र.वि.मंडल तथा चिकित्सा व्यवस्था के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

समाचार

ईव्हीएम से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण आज

मंडला 23 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में मतगणना हेतु गठित विधानसभावार दल को ईव्हीएम से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण 24 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक आरडी पीजी कॉलेज मंडला में प्रदान किया जाएगा। संबंधितों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

समाचार

पोस्टल बैलेट से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण आज

मंडला 23 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली मतगणना के लिए संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में मतगणना हेतु गठित विधानसभावार दल को ईटीपीबी एवं पोस्टल बैलेट से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण 24 नवंबर को अपरान्ह 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आरडीपीजी कॉलेज मंडला में प्रदान किया जाएगा। संबंधितों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

समाचार

मतगणना की डाटा एंट्री संबंधी प्रशिक्षण 25 को

मंडला 23 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली मतगणना के लिए संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में मतगणना संबंधी डाटा एंट्री एवं एनकोर ऐप में एंट्री से संबंधित प्रशिक्षण 25 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आरडीपीजी कॉलेज मंडला में प्रदान किया जाएगा। संबंधितों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

समाचार

आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने के कारण

4 व्यक्तियों को प्रत्येक सोमवार थाने में उपस्थिति देने के निर्देश

मंडला 23 नवम्बर 2023

                लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने 4 व्यक्तियों को एक वर्ष तक प्रत्येक सोमवार संबंधित थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार सुनील पिता चमरूलाल धुर्वे उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बिसौरा को थाना निवास में, सुखनंदी पिता प्रीतमलाल झारिया उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पौंड़ी को थाना निवास में, भागवत पिता गंगाराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कालपी को थाना बीजाडांडी में तथा सुरेन्द्र सोनी पिता रंगीलाल सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी कम्पोस कॉलोनी मंडला को थाना मंडला में एक वर्ष तक प्रत्येक सोमवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधितों को प्रचलित प्रकरण में 40 हजार रूपए का बंध पत्र भी उक्त अवधि के लिए निष्पादित करना होगा। उन्हें यह भी हिदायत दी गई है कि भविष्य में शर्तों का पालन नहीं करने या अपराध करने या शांति भंग करने या समाज को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाई जाती है और पुलिस द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही प्रस्तावित की जाती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

निःशक्त पुनर्वास केन्द्र में रिक्त पदों के लिए 5 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में आज सागर में होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

Reva India News

जिला प्रशासन ने त्यौहारों के मद्देनजर जारी किए एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment