Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शहर में कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने मंडला पुलिस का विशेष अभियान 20 बिना नंबर प्लेट वाहन पर कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अस्थाई पुलिस व्यवस्था

मंडला, 28 नवंबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में गुरूवार को एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, यातायात प्रभारी श्री ललित धुर्वे एवं थाना कोतवाली पुलिस बल द्वारा शहर में एक व्यापक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में केंद्रित था जहाँ यातायात दबाव अधिक रहता है। जैसे रेडक्रॉस चौराहा, चौपाटी क्षेत्र, चिलमन चौक, बस स्टैंड परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थल।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट, बिना वैध दस्तावेज के चल रहे वाहनों, मॉडिफाई नंबर प्लेट, मॉडिफाई साइलेंसर, रॉन्ग साइड चलते हुए, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को समझाइश देते हुए 20 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अपने सामने वाहनों में नियमानुसार नंबर प्लेट लगवाई गई। साथ ही दुकानों के सामने अनियमित पार्किंग कर मार्ग अवरुद्ध करने वाले वाहन चालकों को भी कड़ी समझाइश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा शहर के संवेदनशील स्थानों पर शराब बिक्री, सट्टा-जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों की आशंका वाले इलाकों का निरीक्षण किया गया। बस स्टैंड क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और यातायात समस्याओं को देखते हुए वहाँ अस्थाई पुलिस व्यवस्था स्थापित करने तथा रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दो पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती भी बस स्टैंड क्षेत्र में की गई है।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

स्वस्थ किशोरी ही, आगे चलकर बनती है स्वस्थ माँ : उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल

Reva India News

Leave a Comment