Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नायब तहसीलदार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मंडला, 28 नवंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार चिरईडोंगरी सुश्री पूजा राणा ने शुक्रवार को जामगांव, पालासुंदर, धमनगांव, चिरईडोंगरी, सालीवाड़ा और मलधा सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार ने मुख्य रूप से एएसडीआर तथा नो-मैपिंग गणना फॉर्म डाटा के संबंध में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सुश्री राणा ने उपस्थित कर्मचारियों और बूथ लेवल अधिकारियों को डिजिटलीकरण के लक्ष्य को शीघ्रता से और त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts

स्व-सहायता समूह से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी श्रीमती अहिल्या गायग्वाल

Reva India News

अभाविप मण्डला नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की गई घोषित की*

Reva India News

गरिमामयी ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह। ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह:-

Reva India News

Leave a Comment