Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत सभागृह में सेमिनार/वेबीनार संपन्न हुआ

मंडला, 01 दिसंबर 2025

जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभागृह में समेकित बाल संरक्षण, मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत शनिवार को सेमिनार/वेबीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास के समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित हुये। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रोहित बड़कुल द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल संरक्षण कानूनों से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुये उन्हें जमीनी स्तर से शासन की इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशस्त किया गया और बाल संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की गई।

विकासखंड एवं ग्राम स्तरीय समितियों का पुनर्गठन एवं प्रशिक्षण के लिये योजना तैयार करने को कहा गया। बाल विवाह के विरूद्ध जन जागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान के संबंध में स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्रामों में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित कर लोगों को जागरूक करने और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले एवं परियोजना स्तरों में बने कन्ट्रोल रूम के संपर्क नंबर को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा गया।

Related posts

राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगता मैं लक्ष्य व सचिन का चयन ।

Reva India News

जिले में अब तक 234.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

2 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस

Reva India News

Leave a Comment