Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया धान उपार्जन केंद्र नारायणगंज का निरीक्षण

मंडला, 3 दिसंबर 2025

खरीफ फसल के उपार्जन का कार्य 1 दिसंबर से जिले में शुरू किया गया है। केंद्रों पर किसान फसल विक्रय के लिए पहुँच रहे हैं वहीं अधिकारियों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। बुधवार को सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने नारायणगंज दौरे के दौरान धान उपार्जन केंद्र नारायणगंज का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने धान उपार्जन के लिए आवश्यक सुविधाओं, नागरिक आपूर्ति निगम से खरीदी उपरांत परिवहन तथा किसानों को भुगतान के संबंध में जानकारी ली। साथ ही खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता का भी अवलोकन किया।

सीईओ ने केंद्र के कर्मचारियों से कहा कि उपार्जन केंद्र में कृषकों के लिए नियमित रूप से स्लाट बुक कराते हुए उन्हें निर्धारित दिन और समय पर केंद्र पर बुलवाएं जिससे कृषकों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र में पेयजल, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था रखें। स्लॉट अनुसार फसल विक्रय करने आये क्षेत्र के कृषकों से भी उन्होंने चर्चा की। इस दौरान सहकारिता के अधिकारी, उपार्जन केंद्र का स्टाफ और क्षेत्रीय कृषक मौजूद रहे।

Related posts

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर गर्व से आजादी का पर्व मनाएं: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

Reva India News

प्रकृति से जो पाया है उसे लौटाने का प्रयास है पौध-रोपण – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रकटिकरण है एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने निष्ठा परिसर में लगाया आंवले का पौधा ऊर्जा विभाग के शुभंकर (बालक-विद्युत और बालिका-बिजली) का किया लोकार्पण “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत ऊर्जा विभाग ने प्रदेश में लगाए एक लाख पौधे

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोती महल का भ्रमण किया  

Reva India News

Leave a Comment