Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम सलैया में जल संचय का जनआंदोलन खूंटा नाला में बोरी बंधान कर ग्रामवासियों ने दिया संरक्षण का संदेश

मंडला, 9 दिसंबर 2025

विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम सलैया में जल संरक्षण को जनभागीदारी का सशक्त रूप देते हुए जल संचय अभियान के तहत महत्वपूर्ण बोरी बंधान कार्य किया गया। ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त श्रमदान ने इस अभियान को एक प्रेरक स्वरूप दे दिया।

जनसहयोग से खूंटा नाला में 60 बोरियों का बंधान तैयार किया गया, जिससे नाले में पानी को रोका जा सके। इस प्रयास से खेतों की सिंचाई, मवेशियों के पेयजल तथा ग्रामीणों की दैनिक आवश्यकताओं के लिए पानी की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक ने जल बचत के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। परामर्शदाता श्री आदित्य मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों को जल संचय की शपथ दिलाई और जल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

अभियान में नवांकुर संस्था (अनुश्री शिक्षा सामाजिक एवं निःशक्त उत्थान समिति, बीजाडांडी) की सचिव श्रीमती नीतू मिश्रा, परामर्शदाता श्री आदित्य मिश्रा, श्री बद्री प्रसाद मरकाम, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री भैयालाल यादव, सचिव श्री दिनेश कुमार पूसाम, सदस्य श्री दलपत बरकड़े, श्री गंगाराम यादव, जनपद सदस्य श्री सुभाष कुलस्ते तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी श्री नरेश मरकाम, श्री विनोद कुमार कुलस्ते, श्री हरे सिंह, श्री आदि मिश्रा सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। विकासखंड समन्वयक श्रीमती मंजुलता पांडेय ने पूरे अभियान का समन्वयन किया।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें – अपर कलेक्टर  

Reva India News

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 7 दिसम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment