Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ब्रीफिंग

मंडला, 10 दिसंबर 2025

13 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए समस्त केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षकों की अति आवश्यक बैठक जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी में आयोजित की गई। चयन परीक्षा के आयोजन से सम्बंधित समस्त महत्वपूर्ण निर्देशों का अक्षरशः पालन किये जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकडे द्वारा समक्ष में सर्व सम्बंधितों को दिये गये। आयोजित बैठक में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास, विकासखण्ड स्तरीय मनोविज्ञान विशेषज्ञ श्री सत्यजीत पटैल, पूर्व प्राचार्य श्री सुशील कुमार पटैल, विद्यालय से श्री सांईदास सक्सेना, श्री मनीष पारस, जे.एस. सूर्यवंशी आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

रानी दुर्गावतीरारानी दुर्गावती ने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देकर महिलाओं का गौरव बढ़ाया – संपतिया उइके स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 मार्च 2023

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान धनपुरी में 152 हितग्राहियों को लाभ मिला

Reva India News

Leave a Comment