Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ब्रीफिंग

मंडला, 10 दिसंबर 2025

13 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए समस्त केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षकों की अति आवश्यक बैठक जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी में आयोजित की गई। चयन परीक्षा के आयोजन से सम्बंधित समस्त महत्वपूर्ण निर्देशों का अक्षरशः पालन किये जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकडे द्वारा समक्ष में सर्व सम्बंधितों को दिये गये। आयोजित बैठक में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास, विकासखण्ड स्तरीय मनोविज्ञान विशेषज्ञ श्री सत्यजीत पटैल, पूर्व प्राचार्य श्री सुशील कुमार पटैल, विद्यालय से श्री सांईदास सक्सेना, श्री मनीष पारस, जे.एस. सूर्यवंशी आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश में किये गये निवेश का मिलेगा बेहतर रिटर्न : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में सभी सेक्टरों में समान रूप से हो रही है प्रगति मध्यप्रदेश कर रहा है उद्योग और निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित उद्यमियों और उद्योगों को प्रोत्साहन-सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में निवेश के अवसरों, प्रचुर संसाधनों, कुशल कार्यबल और अनुकूल औद्योगिक वातावरण पर हुए प्रेजेंटेशन आई.ई.एस.ए., टाई ग्लोबल, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और एजीआई के साथ हुए एमओयू मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश के इन्टरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों को किया संबोधित इन्वेस्ट मध्यप्रदेश बैंगलुरू में लगभग 3200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त

Reva India News

जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्यों को परिणामदायक बनाएं – श्री वर्मा संभाग आयुक्त अभय वर्मा ने किया मंडला दौरा

Reva India News

शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पेयजल स्त्रोतों में किया क्लोरिनेशन

Reva India News

Leave a Comment