Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता सत्र संपन्न

मंडला, 11 दिसंबर 2025

पं. जवाहर लाल नेहरू न.पा. उच्चतर माध्यमिक शाला महाराजपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 2 मण्डला में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के द्वारा छात्रों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाया गया। शपथ में कहा गया कि मैं 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह करना सुनिश्चित करूंगी। मैं अपनी शिक्षा एवं सुरक्षा के लिये अपनी आवाज बुलंद करूंगी। बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करूंगी।

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक किया और बताया कि जहां कहीं बाल विवाह होता दिखे तो टोल फ्री नंबर 181, 1098 एवं दूरभाष नंबर 07642-252699, जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूम पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एवं छात्रों को हब एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में भी बताया गया। तत्पश्चात विधिक प्राधिकरण सेवा जिला मण्डला से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव के द्वारा कानून के प्रति सजग रहने के साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायता के बारे में बताया गया। अंत में छात्रों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं, विधिक प्राधिकरण सेवा जिला मण्डला से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव एवं वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, केस वर्कर सुश्री आशा नंदा, श्रीमती प्रभा पांडे, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्रीमती आरती वरकड़े उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में अब तक 872.8 मिमी वर्षा दर्ज, नैनपुर तहसील में सबसे अधिक 946.8 मि.मी. बारिश दर्ज  

Reva India News

संभागायुक्‍त ने किया निर्माणाधीन आईटीआई एवं निर्माणाधीन सांदीपनि‍ विद्यालय भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Reva India News

पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत राशि वितरण कार्यक्रम आज कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment