Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधायक प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

                               मण्डला। ग्राम पंचायत बढ़ार अंतर्गत ग्राम सेमीकॉल में आयोजित विधायक प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उक्त प्रतियोगिता कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतिया उईके के दिशा निर्देश पर आयोजित कराई गई थी। जिसका समापन समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री सरपंच श्रृद्धा उईके मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।  उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाडिय़ों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है बल्कि अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और आगे बढक़र क्षेत्र जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता तिवारी, ग्राम पंचायत बढ़ार के सरपंच गंगाराम मरावी, जनपद सदस्य पवन उइके, पूर्व सरपंच, ग्राम सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अतिथियों ने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल कौशल अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया जिसे दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ सराहा। समापन समारोह में ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को और भी सफल बनाया अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों खिलाडिय़ों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प लिया गया।

Related posts

रबी विपणन के तहत् किसान पंजीयन के लिए विकासखण्डवार लोक सेवा केन्द्र एवं 4 कॉमन सर्विस सेन्टर निर्धारित

Reva India News

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

प्र. जिला आयुष अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment