Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेलवे अधिकारी 13 वर्षाे से कर रहे गुमराह

                                     मण्डला। बीते दिनों संदेश पटैल ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए रेलवे विभाग पर आरोप लगाए हैं। संदेश पटेल पिता कमलेश पटेल आयु 26 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी बंजर तह. व जिला मण्डला का निवासी हूँ। यह कि मेरे नाना श्याम सुंदर चंद्रौल की ग्राम बम्हनी बंजर तहसील व जिला मण्डला में स्थित खसरा नंबर 811/7 कुल रकबा 0.907 हे. भूमि है। उक्त भूमि के कुल रकबे मे से 0.117 हे. रकबा दपूम रेल्वे छिंदवाडा-नैनपुर-मण्डला फोर्ट अमान परिवर्तन परियोजना के लिए सन् 2011-2012 में अधीग्रहण किया गया था। शासन द्वारा अधीग्रहण की गई भूमि के एवज में पे मॅट्रिक, लेवल 17वां वेतनमान पद हेतु परिवार के एक सदस्य को रेल्वे में नौकरी देने की घोषणा की गयी थी जिसके दौरान मेरी मां ने नौकरी हेतु आवेदन दिया था। मेरी मां ने रेल्वे कार्यालय नागपुर और बिलासपुर के कई बार चक्कर काटे एवं अधिकारियों से नौकरी हेतु निवेदन भी की फिर भी रेल्वे विभाग द्वारा कार्यवाही नही कि गई और न ही उनको नौकरी मिल पाई यह कि रेल्वे के अधिकारीयों द्वारा मेरी मां से यह कह दिया गया की अब नौकरी देना बंद कर दिया गया है और रेल्वे की सारी प्रकिया बंद कर दी गई है। अधिकारीयों की बातें सुन कर मेरे मां सदमे और तनाव में आ गई। नौकरी न मिलने से परिवार के भरण-पोषण आदि समस्या से तनाव होने के कारण उनकी मृत्यु दिनांक 19.11.2025 को हो गई मांग है कि इस मामले की गहन जांच करवाकर मेरे परिवार को न्याय प्रदान करने एवं मुझे आश्रित को रेल्वे में नौकरी दिलवाने की दया करें।

Related posts

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 7 को होगी

Reva India News

आरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

Reva India News

21 जून से 30 जून तक चलेगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

Reva India News

Leave a Comment