Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम मंडला ने किया धान उपार्जन केंद्र बकौरी का निरीक्षण

मंडला, 15 दिसंबर 2025

खरीफ फसल के उपार्जन का कार्य 1 दिसंबर से जिले में शुरू किया गया है। पहले दिन ही अधिकारियों ने केंन्द्रो पर पहुंच कर उपार्जन कार्य का जायजा लिया। इसी कड़ी में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने धान उपार्जन केंद्र बकौरी का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने धान उपार्जन के लिए आवश्यक सुविधाओं, नागरिक आपूर्ति निगम से खरीदी उपरांत परिवहन तथा किसानों को भुगतान के संबंध में जानकारी ली।

एसडीएम श्रीमती सिडाम ने केंद्र के कर्मचारियों से कहा कि उपार्जन केंद्र में कृषकों के लिए नियमित रूप से स्लाट बुक कराते हुए उन्हें निर्धारित दिन और समय पर केंद्र पर बुलवाएं जिससे कृषकों को कोई असुविधा न हो। स्लॉट अनुसार फसल विक्रय करने आये क्षेत्र के कृषकों से भी उन्होंने चर्चा की। इस दौरान विभागीय अधिकारी, उपार्जन केंद्र का स्टाफ और क्षेत्रीय कृषक मौजूद रहे।

Related posts

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान 4 नवंबर से

Reva India News

वन महोत्सव का आगाज

Reva India News

राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष ध्यान दें – कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण एवं राजस्व वसूली के मामलों में तेजी लाने के निर्देश 21 जून तक शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के लिए एसडीएम को दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment