Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने किया बबलिया एवं नारायणगंज के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मंडला, 15 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निदेशानुसार एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा ने बबलिया  और नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बबलिया केंद्र क्रमांक 02 एवं नारायणगंज के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में बारदानों की उपलब्धता, तौल मशीन, स्टैंसिल, पेयजल सुविधा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन के लिए पहुंचे किसानों से बातचीत करते हुए उनका फीडबैक लिया। एसडीएम निवास श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में पंजीकृत किसानों की संख्या तथा उपार्जन के लिए प्रतिदिन किए जाने वाले एसएमएस के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विभागीय अमला मौजूद रहा।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया ’’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप’’ का विमोचन वीसी से संपन्न हुए कार्यक्रम से शामिल हुए कलेक्टर एवं एसपी

Reva India News

पाले से बचाव के लिये कृषकों को सलाह

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 9 जनवरी को मंडला आएंगी

Reva India News

Leave a Comment