Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पात्र महिला को दिलाई गई आर्थिक सहायता

मंडला, 16 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री मिश्रा सोमेश मिश्रा के समक्ष जामुनटोला ग्राम राता, तहसील बिछिया निवासी श्रीमती दसोंदी बाई मरावी ने आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया कि पति का 3 नवंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण परिवार को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन की पात्रता का परीक्षण कराते हुए कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 5 हजार रूपए का चैक देकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया। चैक पाकर दसोंदी बाई ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है – राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

बाबा के पे्रमी पहुंचे श्री श्याम महोत्सव में, मधुर संगीत में झूमते नजर आए श्यामप्रेमी

Reva India News

Leave a Comment