Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुशासन सप्ताह: प्रशासन गांव की ओर ग्राम पंचायत जामगांव में जनशिकायत निवारण शिविर आयोजित

मंडला, 19 दिसंबर 2025

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अनुभाग नैनपुर के ग्राम पंचायत जामगांव में जनशिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम श्री आशुतोष ठाकुर, नायब तहसीलदार श्रीमती पूजा राणा सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिससे ग्रामीणों को त्वरित एवं पारदर्शी समाधान मिल सके।

अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 फरवरी 2023

Reva India News

विमर्श पोर्टल से शिक्षा की गुणवत्ता में अकादमिक दृष्टि से की जा रही है वृद्धि स्कूल शिक्षा विभाग संचालित कर रहा है पोर्टल

Reva India News

अब तक की जा चुकी 1280 किसानों से 74613.21 क्विंटल धान की खरीदी  

Reva India News

Leave a Comment