Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस वाहन को टक्कर मारकर फरार हुए पशु तस्कर, पीछा कर 3 ट्रक पकड़े, मिले 75 मवेशी

मंडला


बिछिया हाइवे के मुरमखाप की घटना, छत्तीसगढ़ – जबलपुर में हो रही बेखौफ तस्करी गया। टक्कर मारने वाले ट्रक के पीछे दूसरे ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजे 9440 आया जिसका चालक भी अपनी ट्रक को रोड़ में खड़ा कर दूर से ही भाग गया। पूर्व में मुरूम खाप तिराहा में रोके गये ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजे 0621 का चालक भी मौका पाकर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस भी सहम गई। तस्करो के द्वारा पकड़े जाने के डर से पुलिस के वाहन की टक्कर मार दी।गनीमत रही है कि इस दौरान वाहन में कोई भी पुलिस कर्मी नहीं रहे। कार्यवाही में उप निरीक्षक कामेश धूमकेती, सउनि सुरेश कुमार विजयवार, सउनि रामकृष्ण बघेल, प्रआर भगवानी सिंह मसराम, प्रआर सदाशिव भलावी, प्रआर नरेंद्र पुसाम आरक्षक मानसिंह परस्ते, आरक्षक विवेक दुबे, आरक्षक ज्ञानसिंह मरावी, आरक्षक नन्दलाल उईके व क्षेत्रीय ग्रामीणजनों शमिल रहे।तीन ट्रक से मिले 75 नग मवेशी ट्रक छोड़कर भागे तस्करों के बाद जांच की गई। यहां पुलिस को मौके पर समक्ष गवाहान ट्रक सीजी 15 डीजे 0621 में 26 नग पड़ा व भैंस, ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजे 9440 में 26 नग पड़ा व गैस व शासकीय वाहन को एक्सीडेट करने वाले ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजे 9142 में 24 नग पड़ा भैस जिनमे से 1 मृत भैस मिली। तीनों ट्रकों में कुल 76 मवेशी पड़ा-चोदा व भैंस मिले। जिनमें 47 नग पड़ा बोदा य 29 नग भैस है। आरोपी चालकों द्वारा ट्रक में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरे थे। उक्त तीनों ट्रकों को जप्त कर जन सहयोग के माध्यम से चौकी हिरदेनगर लाकर मवेशियों पड़ा व भैंसों को हिरदेनगर कांजी हाउस में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा पृथक से पशु चिकित्सक से मृत मवेशी का पीएम तथा जीवित मवेशियो का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। जतदा ट्रको जब्त कर अज्ञात चालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।एक माह में आधा दर्जन प्रकरण पशु तस्करो घर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यहां क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा पशु तस्करों को लेकर थाना चौकी पुलिस को सूचना दी जाती है। हिरदेनगर पुलिस के द्वारा एक माह के भीतर करीब आधा दर्जन से अधिक मवेशी से भरे वाहन पकड़े है। ग्रामीणों के आरोप है कि मप्र की सीमा पांडुतला आरटीओ नाका से लेकर मोतीनाला, बिछिया, अंजनिया चौकी हाइवे पर है लेकिन तस्करों के वाहन की जांच नहीं की जा रही है। इधर टिकारिया बीजाडांडी पुलिस थाना भी तस्करी के वाहनो को बेरोकटोक छोड़ रहे है। यही वजह है कि तस्करों में अब पुलिस का डर नहीं रह गया है और बेखौफ तस्करी की जा रही है। इन वाहनों पर मंडला जिले की सीमा पर पकड़ा जा सकता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर पिछले माह एक संगठन के कार्यकत्ताओं के द्वारा आरटीओ नाका में हंगामा भी किया था। पुलिस पर संगीन आरोप भी लगाए थे।|छत्तीसगढ़ से मंडला के रास्ते जबलपुर पशु तस्करी हो रही है। तस्करों का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि वे पुलिस का भी खौफ नहीं खा रहे है। हाइवे पर मुरमखाप के पास पुलिस देखकर पशुओं से भरे ट्रक चालक (तस्कर) ने किनारे खड़े पुलिस वाहन को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी तस्कर ट्रक कुछ दूरी पर खड़े कर फरार गए है। पुलिस ने पीछा कर एक बाद तीन ट्रक पकड़े। जिनमें क्रूरता से भरे गए करीब 75 नग मवेशी मिलें। इस घटना के बाद हाइवे पर स्थित पुलिस थाना और चौकी पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे है। इस ओर पुलिस अधीक्षक का ध्यान नहीं है।बताया गया है कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के चौकी हिरदेनगर पुलिस 29-30 अक्टूबर रात्रि के तीसरे पहर पर शासकीय वाहन क्रमांक एमपी 03 ए 0828 से रवाना हुआ था। दौरान रात्री हाईवे भ्रमण, ग्राम गस्त, प्रभात गस्त करते हुऐ ग्राम बरगवा पहुंचा ही था कि मुखबिर व ग्रामीणोचना मिली कि हाइवे से पशु तस्करो के अवैध वाहन निकल रहे है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कामेश धूमकेती हमराह स्टाफ सउनि सुरेश विजयवार, आरक्षक मानसिंह परस्ते आरक्षक विवेक दुबे इस बीच हाइवे किनारे वाहन खड़ा कर थोड़ी दूर गए हुए थे कि तभी पदमी चौराहा की ओर से एक ट्रक क्रमांक सीजी 15डीजे 0621 आता हुआ दिखा जिसको सुरक्षित साईड में रोक कर मुखबिर सूचना पर चैक कर रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार पदमी चौराहा तरफ से सीजी 15 डीजे 9142 का ट्रकू चालक ने लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर लाया और हाइवे किनारे खड़ी शासकीय वाहन जिप्सी क्रमांक एमपी03 ए 0828 को सामने से टक्कर मार दिया। जिससे शासकीय वाहन जिप्सी के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारने वाले ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजे 9142 का चालक मौके से भाग गया। जिसे हमराह स्टाफ व जन सहयोग के माध्यम से ग्राम सुकतरा के पास मोड़ पर रोका गया जो ट्रक चालक ट्रक को खड़ा कर मौके से भाग

Related posts

श्री बडकुल को सीएम हेल्पलाईन मे 90.43 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण  

Reva India News

अभ्यर्थियों के सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment