Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने नैनपुर जनपद सभा कक्ष में ली समीक्षा बैठक

मंडला, 20 दिसंबर 2025

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने नैनपुर क्षेत्र का दौरा किया। यहाँ उन्होंने जनपद पंचायत के सभा कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के लक्ष्यों के विरुद्ध प्रगति का रिव्यू किया। सीईओ श्री मीना ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति के नागरिकों को मिले तथा शासन की मंशा के अनुसार लोग योजनाओं से लाभान्वित हों। बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, मध्याह्न भोजन, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, समग्र शिक्षा, निर्माण कार्य सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी।

सीईओ ने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार शत प्रतिशत हितग्राही चिन्हांकन दिसम्बर अंत तक पूर्ण करें। जिन योजनाओं में बैंक स्टेक होल्डर हैं तो वह लक्ष्य से 125 प्रतिशत हितग्राही के प्रकरण बैंक शाखाओं में प्रस्तुत करें। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

छात्राओं ने मानव श्रृंखला से बनाया देश का मानचित्र हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया रूप

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत निःशुल्क स्कूटी प्रदान की

Reva India News

Leave a Comment