Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वरोजगार स्थापना के लिए सेलफोन रिपेयरिंग का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 22 दिसंबर 2025

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंडला एवं जिला आजीविका मिशन के तत्वाधान में 30 दिवसीय सेल फोन रिपेयरिंग एवं सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस रोजगारमूलक प्रशिक्षण में 31 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम का मूल्यांकन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरसेटी डायरेक्टर श्री राजेश राय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बैंक से सम्बंधित जानकारी दी एवं सभी को सफल होने की शुभकामनायें प्रेषित की। साथ ही सभी को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

हैदर रज़ा को 99वें जन्मदिन पर दी गई पुष्पांजलि रंगारंग सांस्कृतिक संध्या से हुआ रज़ा उत्सव का समापन

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट ड्राइव ओरियेंटेशन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया

Reva India News

होली पर 499 साल बाद बना अद्भुत संयोग,मकर राशि में रहेंगे बृहस्पति और शनिदेव : पंडित रंजीत पाठक

Reva India News

Leave a Comment