Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

मंडला, 23 दिसंबर 2025

नगरपालिका के उप निर्वाचन-2025 (उत्तरार्द्ध) के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मंडला के वार्ड क्र. 8 के मतदान केन्द्र कन्या पुत्री शाला पूर्व एवं कन्या पुत्री शाला पश्चिम में मतदान कार्य संपादित करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री कुलदीप कठल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सेक्टर अधिकारी के द्वारा सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (नगरीय निकाय) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।

Related posts

सीईओ जि.पं. श्रेयांश कूमट ने खुर्सीपार में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया

Reva India News

मत्स्याखेट आज से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

Reva India News

म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ ने साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment