Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ ने साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

मंडला। म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ, मंडला द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला न्यायालय मंडला को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि  26 एवं 27 मार्च को प्रतिवाद दिवस मनाया जा रहा है।  संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार चंद्रौल ने बताया कि 22 मार्च को भिंड जिले के लहार तहसील में पदस्थ न्यायिक कर्मचारी जितेन्द्र सिह राठौर के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा गालीगलौच एवं मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दांे से संबोधित किए जाने के उपरात भी आज दिनांक तक पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है।
जितेन्द्र सिेह राठौर द्वारा मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ को घटना के विषय में अवगत कराया गया है। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ 26 मार्च को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया तो वहीं आज भी काली पट्टी बांधकर समस्त कर्मचारी कार्य करेंगे। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ मंडला शाखा द्वारा उक्त घटना की भत्र्सना की गई है। 26 एवं 27 मार्च को मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ प्रतिवाद दिवस मना रहा है।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपते समय सुनील कुमार चंद्रौल, कजेलेश्वर सोनकेशरी, संदीप सोनकेशरी, शंकर लाल तिवारी, रंजीत चैरसिया, प्रमिला कुम्हरे, अखिलेख यादव, शिव कुमार प्रजापति, गीता विश्वकर्मा, वनीता गोलवलकर, राम प्रकार बर्मन, किरण सांडिल्यकर, श्वेता चैरसिया, रिया जैन, माधुरी पांजरे, आशा मरकाम, बिंदू चैरे, उर्मिला कुशवाहा, ज्योति मरावी, शरद ज्योति, आदि सहित बड़ी संख्या में न्यायायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सहायता राशि स्वीकृत मण्डला 22 जनवरी 2022 प्राप्त जानकारी के अनुसार सुम्मो बाई निवासी ग्राम लालपुर नारायणगंज की आकाशीय बिजली गिरने से घायल होने कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर द्वारा सुम्मो बाई को आकाशीय बिजली से शारीरिक रूप से घायल होने पर बारह हजार सात सौ रूपए स्वीकृत किया गया है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया कंटूर ट्रेंच का अवलोकन

Reva India News

पशु-पक्षियों को सर्दी से बचाने एवं उनकी सुरक्षा संबंधी एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment