Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए अभियान संपन्न

मंडला, 23 दिसंबर 2025

भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के अंतिम दिवस शासकीय हाईस्कूल मांद तहसील बिछिया में शिक्षक और छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले वन स्टॉप सेंटर द्वारा जेंडर सेंसटाईजेशन, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह रोकथाम, पॉश एक्ट (कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचाव), पॉक्सो एक्ट के तहत 18 वर्ष से कम उम्र बच्चों को सेक्सुअल हैरेसमेंट से बचाव के लिये जागरूक किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 18 वर्ष के पहले लड़की एवं 21 वर्ष के पहले लड़के का विवाह बाल विवाह कहलाता है, जिसे सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है इसमें 1 लाख का जुर्माना और 2 वर्ष का कारावास या दोनो का प्रावधान है। बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

वीर बाल दिवस मनाया गया

 

वीर बाल दिवस अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मण्डला श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा छात्र-छात्राओं को वीर बाल दिवस से संबंधित गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों के बलिदान की कहानी बतायी गई। गुरु गोविंद सिंह के पुत्र पहले बाबा अजीत सिंह, दूसरे बाबा जुझार सिंह, तीसरे जोरावर सिंह एवं चौथे फतेह सिंह के द्वारा कम उम्र में ही सिख धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। जिन्हें मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा दंड दिया गया था। हमें गुरू गोविंद सिंह के चार पुत्रों का बलिदान सत्य, साहस, धर्म और देश के लिए बलिदान देना सिखाता है। वीर बाल दिवस को मनाने की घोषणा 2022 में की गई थी। जिसका उद्देश्य बच्चों में साहस, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया और विजयी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर श्रीमती साक्षी पटवा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता आरती वरकड़े एवं हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

 

Related posts

क्षय रोग के उन्मूलन के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री श्रीमती उईके योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में पोषण किट एवं ट्राइसिकल का किया वितरण

Reva India News

मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती स्पर्धा का उद्घाटन आज

Reva India News

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता

Reva India News

Leave a Comment