Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत नैनपुर में शिकायत निवारण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

मंडला, 24 दिसंबर 2025

सुशासन सप्ताह-2025 के अंतर्गत नैनपुर में “शिकायत निवारण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन किया गया। “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत आयोजित शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। शिविर में राजस्व, पंचायत, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर ने शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की बीपी, शुगर एवं सामान्य रोगों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, पेंशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राजस्व अभिलेखों की प्रतियां वितरित की गईं। साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, दृष्टिबाधित नागरिकों को नेत्र चश्मे प्रदान किए गए। शिविर के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाकर सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार किया गया। शिविर में सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने हर घर जल के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

Reva India News

चिया की खेती में बढ़ती रुचि : किसानों के लिए नया अवसर

Reva India News

कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment