Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

मंडला, 24 दिसंबर 2025

श्री अशोक पिता श्री सुमेरा निवासी ग्राम माढ़ोगढ़, तहसील नारायणगंज के कच्चे मकान में 4 जुलाई 2025 को अतिवृष्टि से बाढ़ का पानी आने से हुए नुकसान के लिए अनुदान सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास के द्वारा मकान क्षति का 4 हजार रूपए, खाद्यान्न क्षति का 5 हजार रूपए, पाईप क्षति का 10 हजार रूपए, मछली जाल का 3 हजार रूपए, गौशाला 3 हजार रूपए, 3 गाय की बाढ़ में बहने से मृत्यु होने पर एक लाख 12 हजार 500 रूपए, 2 बैल बाढ़ में बहने से 64 हजार रूपए, 2 बछड़ा की बाढ़ में बहने से मृत्यु होने पर 40 हजार रूपए, 7 बकरी की बाढ़ में बहने से मृत्यु होने पर 28 हजार रूपए, इस प्रकार कुल 2 लाख 69 हजार 500 रूपए पीड़ित श्री अशोक के खाते में अनुदान सहायता की राशि प्रदाय की गई है।

Related posts

एफएसटी संबंधी प्रशिक्षण आज

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

Reva India News

रोजगार संबंधी प्रशिक्षण हेतु ऑनलाईन आवेदन 15 अगस्त तक

Reva India News

Leave a Comment