Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

मंडला, 25 मार्च 2026

जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 24 मार्च को ग्राम पिंडरई (तहसील नैनपुर) एवं ग्राम हिरदेनगर (तहसील मण्डला) क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए 3 वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें 2 ट्रैक्टर और 1 डम्फर शामिल हैं।

जब्त वाहनों को संबंधित चौकी पिंडरई एवं हिरदेनगर की सुपुर्दगी में रखा गया है। आरोपियों के विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

20 ग्रामों के पेयजल स्त्रोतों में किया गया क्लोरिनेशन

Reva India News

वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

Reva India News

रोजगार मेले में 198 अभ्यर्थियों का चयन

Reva India News

Leave a Comment