Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुशासन सप्ताह में प्रशासन गाँव की ओर ग्राम बड़ी खैरी में शिकायत निवारण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

मंडला, 24 दिसंबर 2025

सुशासन सप्ताह-2025 के अंतर्गत बुधवार को मंडला जिले के ग्राम बड़ी खैरी में शिकायत निवारण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, नायब तहसीलदार नजूल श्री पुष्पेन्द्र पन्द्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर, शुगर एवं सामान्य रोगों की जांच की गई। जांच उपरांत आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणजन लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, पेंशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र तथा विभिन्न राजस्व अभिलेखों की प्रतियां पात्र हितग्राहियों को वितरित की गईं।

Related posts

गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करें सड़क निर्माण कार्य – सोमेश मिश्रा बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

“पोषण पखवाड़ा 2026” सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

कलेक्टर ने ली जिला कौशल समिति की बैठक

Reva India News

Leave a Comment