Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

मंडला, 25 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए ग्राम नेवरगांव के सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में मदिरा का अवैध रूप से विक्रय करने वालों के विषय में जानकारी शिकायतकर्ता से ली गई। जिसमें उपस्थित व्यक्तियों द्वारा वर्तमान में शराब का अवैध रूप से विक्रय नहीं होना बताया गया।

इसी प्रकार ग्राम कौरगांव में प्राप्त शिकायत जिसमें मदिरा का अवैध रूप से विक्रय की महिलाओं के द्वारा सूचना दी गई। जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग द्वारा ग्राम कौरगांव में पहुंचकर मदिरा का अवैध विक्रय करने वाले संदिग्ध स्थल की तलाशी महिलाओं की उपस्थिति में ली गई। जिसमें खेत के पास किसी भी प्रकार की मदिरा का होना या विक्रय करना नहीं पाया गया। जिसका पंचनामा तैयार किया गया।

Related posts

पोषण माह अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

ग्राम पंचायत मुकासखुर्द में संकल्प से समाधान शिविर आयोजित

Reva India News

ब्रेकिंग न्यूज़// जिला मंडला  *दो सटोरिए व एक अवैध शराब सहित आरोपी पकड़े गए—-* 

Reva India News

Leave a Comment