Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत मुकासखुर्द में संकल्प से समाधान शिविर आयोजित

मंडला, 16 जनवरी 2026

तहसील निवास अंतर्गत वृत बावलिया की ग्राम पंचायत मुकासखुर्द में संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान समस्त ग्रामवासियों को संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही समस्त शासकीय कर्मचारियों को घर-घर जाकर ग्रामीणों से उनके संबंधित विभागों की जानकारी, आवश्यकताएं प्राप्त करने तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

अंर्तराष्ट्रीय विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

एसडीएम ने डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 24 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment