Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीरंदाजी प्रतिभा चयन में 180 स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया

मंडला, 25 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय मण्डला के तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केंद्र मण्डला के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम 24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम मण्डला में आयोजित किया गया। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में मण्डला जिले के 9 वर्ष से 16 वर्ष तक की आयु के 180 बालक-बालिका शामिल हुए। केंद्रीय विद्यालय, विसडम वर्ल्ड स्कूल, शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, रानी अवंती बाई उमा विद्यालय क्रमांक 02, ज्ञानदीप विद्यालय, भारत ज्योति विद्यालय, मोंटफोर्ट विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभागिता की। प्रतिभा चयन में लगभग 60 बालिका और 120 बालकों ने प्रतिभा चयन के प्रथम चरण में सहभागिता की।

प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री विकास खराड़कर ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को तीरंदाजी प्रतिभा चयन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. के द्वारा संचालित तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केंद्र मण्डला के इस प्रतिभा चयन कार्यक्रम से चयनित खिलाड़ियों को वर्षभर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रतिभा चयन दो चरणों में होगा, प्रथम चरण में स्किल टेस्ट और द्वितीय चरण में फिटनेस टेस्ट होगा। इस प्रतिभा चयन कार्यक्रम से 17 बालिका और 14 बालकों को चयनित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और उपकरण के साथ-साथ कॉम्पिटिशन एक्सपोजर किट आदि की सुविधा निःशुल्क दी जावेगी।

प्रतिभा चयन कार्यक्रम को मुख्य प्रशिक्षक श्री जसवंत अहिरवार ने संचालित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का शारीरिक मापदण्ड, जैसे हाईट, वैट और स्किल टेस्ट लिए। जिसमें विशेष रूप से डोमिनेंश आई या मास्टर आई का टेस्ट लिया। उन्होने सभी को तीरंदाजी की तीनों विधा इण्डियन राउंड, कम्पाउण्ड और रिकर्व तीरंदाजी की विस्तार से जानकारी दी और खिलाड़ियों की तीरंदाजी कला को परखा। द्वितीय चरण के ट्रायल माह जनवरी 2026 में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल उपरांत मेरिट आधार पर 31 खिलाड़ियों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Related posts

समस्याग्रस्त क्षेत्रों में परिवहन कर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

कृषि विभाग के दलों ने किया खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण पुरवा एवं सिझौरा के दो-दो एवं निवास का एक कृषि सेवा केन्द्र सील

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण हुआ

Reva India News

Leave a Comment