Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की सशक्त पहल महा रोजगार मेला 2026 का मंत्री श्रीमती उइके एवं प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया विमोचन कलेक्टर के नेतृत्व में लगभग 1500 युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

मंडला, 30 दिसंबर 2025

जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में मेगा जॉब फेयर-2026 के पोस्टर का विमोचन जिला योजना भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके एवं प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री एवं जिले प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन 20 जनवरी 2026 को ऑडिटोरियम हॉल, रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जिले एवं प्रदेश की निजी, शासकीय एवं एमएसएमई इकाइयों की सहभागिता रहेगी, जिससे युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

महा युवा संगम-2026 स्वरोजगार, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप को समर्पित जिला स्तरीय मंच है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। “युवा शक्ति-आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की आधारशिला” और “युवा सशक्त-जिला सशक्त” की भावना के साथ इस आयोजन को आकार दिया गया है।

इस संगम के अंतर्गत ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, चयन एवं ऑफर लेटर, आईटीआई, डिप्लोमा, 10वीं-12वीं, ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए अवसर, एमएसएमई स्टार्टअप एवं बैंकिंग काउंसलिंग, कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इससे लगभग 1500 रिक्तियों के लिए युवाओं को अवसर मिलने की संभावना है।

Related posts

नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन की कार्यवाही हेतु समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 11 जुलाई से

Reva India News

चीतल का किया गया रेस्कू

Reva India News

महिलाएं अपनी सेवाओं से राष्ट्र व समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके महिलाओं के विकास व उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते रानी दुर्गावती महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ’शौर्यवंदन’ का कार्यक्रम संपन्न हुआ  

Reva India News

Leave a Comment