Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीएलओ द्वारा नोटिस तामीली और दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य जारी

मंडला, 2 जनवरी 2026

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत बूथ लेबल ऑफिसर द्वारा नो मैपिंग वाले मतदाताओं से घर-घर जाकर नोटिस की तामीली कराई जा रही है। साथ ही दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को विधानसभा 107 मण्डला के विभिन्न बूथों पर नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस देकर निर्धारित दस्तावेजों के विषय में समझाइश दी गई।

इलेक्शन रिटर्निंग ऑफिसर मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने बताया कि दावे-आपत्तियां लेने का कार्य 22 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस अवधि में कोई भी पात्र व्यक्ति जिसका नाम वोटरलिस्ट में दर्ज नहीं है, अपने बीएलओ के पास फार्म-6 में आवेदन कर सकता है। वोटर कार्ड की त्रुटियों के सुधार के लिए भी उक्त अवधि में फार्म-8 में आवेदन किए जा सकते हैं।

Related posts

बम्हनी बंजर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

Reva India News

अधिकारी बने एक दिन के शिक्षक प्रवेशोत्सव अंतर्गत ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

सोसायटी की सदस्यता सूची पर दावा या आपत्ति प्रस्तुत की तिथि 3 जुलाई

Reva India News

Leave a Comment