Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीन दिवसीय मड़ई उत्सव में मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों की होगी नृत्य प्रस्तुतियाँ

मंडला, 9 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय एवं जिला प्रशासन मंडला के सहयोग से विनोद मंच, बस स्टैंड बिछिया, मंडला में जनजातीय संस्कृति और कला परंपरा केंद्रित मड़ई उत्सव आयोजित किया जा रहा है। 9 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय समारोह में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की नृत्य प्रस्तुतियाँ संयोजित की जा रही हैं। उत्सव में 9 जनवरी को गोण्ड जनजातीय ठाट्या नृत्य श्री मिलाप इवने एवं साथी-बैतूल, बैगा जनजातीय करमा नृत्य श्री गणेश प्रसाद बैगा एवं साथी, बालाघाट, भील जनजातीय भगोरिया नृत्य श्री प्रताप सिंह एवं साथी-धार, भारिया जनजातीय नृत्य श्री शिवम डाण्डोलिया एवं साथी-छिंदवाड़ा, मुरिया जनजाति ककसार एवं गेड़ी नृत्य श्री जेनू नारायण सल्लाम-छत्तीसगढ़, डोमकच नृत्य, श्री सुनील महतो एवं साथी- राँची, गुड़का नृत्य-उड़ीसा श्री वासुदेव एवं साथी-उड़ीसा, हट्टी जनजातीय सिहटू श्री जोगिन्दर सिंह हब्बी एवं साथी-हिमाचल प्रदेश और 10 जनवरी को कोरकू जनजातीय नृत्य श्री गोपाल कोरकू एवं साथी- हरदा, गोण्ड जनजातीय करमा नृत्य श्री शिवचरण कुशराम एवं साथी-डिण्डोरी, गोण्ड जनजातीय गेड़ी नृत्य श्री हरिओम राठी एवं साथी, सिवनी, घासी जनजातीय घसियाबाजा नृत्य श्री दानबहादुर घासी एवं साथी-सीधी, चिटकोला नृत्य सुश्री पूजा भलावी एवं साथी-सिवनी, भड़ौनी नृत्य श्री संदीप इनवाती एवं साथी-सिवनी, डोमकच नृत्य-झारखण्ड श्री सुनील महतो एवं साथी, रांची, राभा समुदाय का हमजा/धावा/सथर नृत्य श्री स्वगत शर्मा एवं साथी- असम, गुड़का नृत्य-उड़ीसा श्री वासुदेव एवं साथी-उड़ीसा, हट्टी जनजातीय डग्याली नृत्य श्री जोगिन्दर सिंह हब्बी एवं साथी-हिमाचल, माथुरी नृत्य श्री थाला श्रीधर एवं साथी तेलंगाना द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

समारोह के समापन दिवस 11 जनवरी को बैगा जनजातीय परधौनी एवं फाग नृत्य श्री दयाराम एवं साथी- डिण्डोरी धुलिया जनजातीय गुदुमबाजा श्री लेखपाल धुर्वे एवं साथी-डिण्डोरी, गोण्ड जनजातीय डण्डा नृत्य प्रबंधक श्री सुमित शर्मा एवं साथी हरदा, सहरिया जनजातीय लहंगी नृत्य श्री रामलखन आदिवासी एवं साथी- श्योपुर राभा समुदाय का हमजा/धावा/सथर नृत्य श्री स्वगत शर्मा एवं साथी- असम, माथुरी नृत्य श्री थाला श्रीधर एवं साथी-तेलंगाना द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी जायेगी। उत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। प्रवेश निःशुल्क है।

Related posts

माध्यमिक शाला डोंगरगांव में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं नारों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया

Reva India News

अभियान के चौथे दिवस में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मण्डला में विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान धनपुरी में 152 हितग्राहियों को लाभ मिला

Reva India News

Leave a Comment