Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायतों में प्रत्येक मंगलवार को जल-सुनवाई के निर्देश

मंडला, 11 जनवरी 2026

मण्डला जिले के आमजन मानस को स्वच्छ जल प्राप्त होना अनिवार्य है, जल की गुणवत्ता का समय-समय पर परीक्षण, पानी की टंकी का वर्ष में 2 बार सफाई, पेय जल गुणवत्ता का परीक्षण तथा रेडंम सेम्पलिंग किया जाना आवश्यक है। साथ ही शैक्षणिक व शासकीय सस्थाओं के पेयजल संयत्रों की सेम्पलिंग कार्यालय, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, मण्डला की गुणवत्ता परीक्षण लेब में किया जाना आवश्यक है।

जल की छोटी सी छोटी समस्याओं का त्वरित निदान के लिए प्रत्येक मंगलवार को आम जनसुनवाई के साथ जल-सुनवाई प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पटवारी व सचिव के द्वारा किया जावेगा तथा जल से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जावेगा। खण्ड मुख्यालय में भी प्रत्येक मंगलवार को जल सुनवाई की जावेगी।

Related posts

बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार, मारपीट करने के मामलों में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने दिए तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश

Reva India News

*ब्लड डोनेट कैंप लगाकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रोल का जन्मदिन*

Reva India News

कलेक्टर ने किया भावल, बैहर, विजयपुर एवं मानिकसरा का दौरा

Reva India News

Leave a Comment