Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम सामूहिक सूर्य नमस्कार, पर्यावरण प्रदर्शनी, शहरी स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ में होंगी शामिल

मंडला, 11 जनवरी 2026

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को प्रातः 9:15 बजे निज निवास मंडला से शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान के लिए प्रस्थान करेंगी तथा प्रातः 9:20 बजे शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पहुंचकर सूर्य नमस्कार में सहभागिता करेंगी। मंत्री श्रीमती उइके प्रातः 10:30 बजे निज निवास मंडला आगमन करेंगी तथा दोपहर 12 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडला में विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सहभागिता करेंगी। दोपहर 12:30 बजे इंडोर स्टेडियम में युवा दिवस के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगी एवं दोपहर 1:30 बजे जिला योजना भवन में जिला खनिज प्रतिष्ठान की न्यास मण्डल की बैठक में शामिल होंगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके दोपहर 2 बजे जिला योजना भवन में शहरी स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ में सहभागिता करेंगी तथा दोपहर 3 बजे निज निवास मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Related posts

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को रखा जाएगा दो मिनिट का मौन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 अक्टूबर 2023

Reva India News

प्रतिबंधात्मक आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment