Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला की छात्राओं ने भरे फॉर्म-6

मंडला, 13 जनवरी 2026

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मण्डला से प्राप्त निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर पात्र युवा मतदाताओं को सूची में सम्मिलित कराने के लिए विशेष केम्प का आयोजन 10 जनवरी को रानी फूल कुवंर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में किया गया। इस अवसर पर केम्प में 27 फार्म 06 वितरण किये गये, जिसे छात्राओं ने भरकर प्राचार्य श्री अरविन्द कुमार गुप्ता को सौंपा। इस दौरान छात्राओं को गहन पुनरीक्षण मतदाता की जानकारी देते हुए अन्य पात्र युवाओं को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये फार्म नं. 6 भरने के लिये आहवान किया गया।    नोडल अधिकारी श्री ओ.पी. साहू ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म 6 भरने की जानकारी देते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के प्रति जागरूक किया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 5 मार्च 2024

Reva India News

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन 24 दिसंबर को

Reva India News

परिवहन में अटका भुगतान, सर्वेयर भी कर रहे परेशान सर्वेयर लौटा रहे गोदामो से धान से भरे ट्रक, उपज बेचने किसानों को करना पड़ रहा इंतजार

Reva India News

Leave a Comment