Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा नेशनल पार्क में कार्यशाला आयोजित

10 जून 2025, मंडला

संयुक्त संचालक (साहसिक पर्यटन) ने बताया कि म.प्र. पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में कार्यशालाएं आयोजित कर मानसून अवधि में पर्यटन को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस उददेश्य हेतु कान्हा नेशनल पार्क के बघीरा जंगल रिसोर्ट मोचा में 14-15 जून 2025 को कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें एडवेंचर ऑपरेटर्स, स्थानीय होटल एवं रिसोर्ट के प्रतिनिधि, इन्फलुएन्सर, ब्लॉगर एवं टूर ऑपरेटर सहित लगभग 100 प्रतिनिधि भाग लेंगे एवं कार्यशाला में देश के प्रमुख एडवेंचर ऑपरेटर्स जैसे एटीओएआई, पगडण्डी सफारी, इंडिया हाईक्स इत्यादि द्वारा मार्गदर्शन दिया जावेगा। कार्यशाला में संभागायुक्त जबलपुर, कलेक्टर बालाघाट एवं मंडला, नेशनल पार्क प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला को प्रमुख सचिव पर्यटन द्वारा सम्बोधित किया जावेगा ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन के विकास को नई गति प्राप्त हो सके।

Related posts

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने हरसंभव प्रयास करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की निराकृत आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा

Reva India News

नर्मदा जंयती’ के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर शासकीय योजनाओं के विशेष क्रियान्वन के संबंध में निर्देश

Reva India News

Leave a Comment