Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महा युवा संगम मेला के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

मंडला, 13 जनवरी 2026

जिला प्रशासन के तत्वाधान में 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय पीएम एक्सीलेंस रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में महा युवा संगम मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों की भर्ती, जिले व अन्य जिले के 36 स्थानीय इकाई कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए वृहद स्तर पर प्राथमिक रूप से चयन किया जाना है। मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

एसडीएम श्रीमती सोनल, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन एवं डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया को नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी संपूर्ण कार्यक्रम का समन्वय एवं निगरानी विभिन्न विभागों के बीच तालमेल का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार पुलिस मंडला अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारी को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री अनूप नामदेव एवं सहा.परि. अधिकारी जिला पंचायत श्री कपिल तिवारी को मंचीय कार्यक्रम, मंच व्यवस्था उद्घाटन एवं समापन, माईक, साउंड एवं बैठने की व्यवस्था, उ.शि.उ.वि. मंडला श्री अखिलेश उपाध्याय एवं प्रा.शि.खुडिया प्रीति दुबे को मंचीय कार्यक्रम मंच संचालन के लिए दायित्व सौंपा गया है। सहायक संचालक जिव्याउके श्री बलराम यादव, ट्रेनिंग ऑफिसर श्री आनंद मरावी एवं सहायक प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार जायसवाल को कंपनियों, नियोक्ताओं से समन्वय इंटरव्यू कक्षों की व्यवस्था और नियोक्ताओं को आवश्यक सहयोग के लिए तथा प्राचार्य आईटीआई मंडला सुश्री मनीषा भूरिया एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री आरएस बरकड़े को अभ्यर्थियों का पंजीयन दस्तावेजों की प्राथमिक जांच पंजीयन काउंटर का संचालन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े को स्वच्छता, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं अग्निशमन, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री मोहन मरावी को मंच की साज-सज्जा एवं अतिथि स्वागत के लिए पौधों की व्यवस्था एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री राहुल वासनिक को मीडिया समन्वय, फोटो, वीडियो, दस्तावेजीकरण प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्य का दायित्व सौंपा गया है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम पंचायत मधुपुरी में श्रमदान और जल संरक्षण का संकल्प

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अनंतिम सूची ऑनलाईन चयन पोर्टल पर प्रकाशित

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 9 मई को, जिला न्यायालय परिसर में होगा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment