Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती दुकानों में छापेमारी अभियान, दुकानदारों को दी गई कड़ी चेतावनी

मंडला, 13 जनवरी 2026
चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिछिया के द्वारा बिछिया क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत पतंग-जनरल स्टोर सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण कर चाइनीज मांझे की उपलब्धता एवं विक्रय की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान में चाइनीज मांझा नहीं पाया गया।
जांच के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि चाइनीज मांझे का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है, तथा भविष्य में किसी भी दुकान में इसकी बिक्री या भंडारण पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा के दृष्टिगत चाइनीज मांझे का उपयोग न करें एवं यदि कहीं इसकी बिक्री की जानकारी मिले तो प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत होगी विविध गतिविधियाँ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 15 अप्रैल 2023

Reva India News

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पहली प्राथमिकता कलेक्टर सिविल हॉस्पिटल नैनपुर का गहन निरीक्षण मरीजों और परिजनों से सीधे रूबरू हुए कलेक्टर; रोगी कल्याण समिति को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment