Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ थल सेना दिवस

मंडला, 15 जनवरी 2026

उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में वन एमपी आर्टी रेजिमेंट कमान अधिकारी कर्नल श्री विक्रांत त्यागी के निर्देशन में थल सेना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने भारतीय सेना की स्थापना के इतिहास एवं उसके शौर्य से अवगत कराया। एनसीसी ऑफिसर श्री विपिन लखेरा ने पीपीटी के माध्यम से सेना में चयन के अवसर एवं वर्तमान संदर्भ में उसकी उपादेयता से अवगत कराते हुए सेना में दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में बताया। करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने सेना में जाने के लिए एनडीए सीडीएस, अग्निवीर, सेंट्रल डिफेंस कॉलेज के विषय में जानकारी दी तथा आर्मी डे और वेटरेनस डे के विषय में विद्यार्थियों को बताया।

शिक्षिका श्रीमती वंदना श्रीवास्तव ने सेना एवं एनसीसी के माध्यम से जीवन में अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प को आत्मसात करने की बात की। एनएसएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल ने एनसीसी के महत्व एवं आज के समय में सेना में तकनीकी क्षेत्र में करियर के अवसर व सुविधाओं के विषय में अवगत कराया। एनसीसी कैडेट श्रीमती प्रतिभा मरकाम, श्रीमती उपासना तिलगाम, श्रीमती आशिमा पटेल, श्री शिव कुमार नंदा ने भी सेवा दिवस पर उद्बोधन दिए। आयोजन में उत्कृष्ट विद्यालय के एएनओ श्री संजय धनगर एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

सेना में करियर के अवसर, करियर मार्गदर्शकों और एनसीसी अधिकारियों ने भारतीय सेना में भर्ती होने की विभिन्न प्रक्रियाओं, जैसे अग्निपथ योजना के बारे में बताया। एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्हें बताया गया कि एनसीसी प्रमाण पत्र सेना की भर्ती में किस प्रकार सहायक होते हैं ? प्राचार्य द्वारा अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन और देशभक्ति का महत्व समझाया और उन्हें राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

ब्रम्हमुर्हूत में आरती सेवादारों ने मनाई रंग पंचमी

Reva India News

निर्माण कार्य पूर्ण न करने या राशि वापिस न करने पर संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी

Reva India News

कमिश्नर वीसी आज शाम 5 बजे

Reva India News

Leave a Comment