Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अंतर्गत ग्राम सलैया में विशेष ग्रामसभा आयोजित

मंडला, 18 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत ग्राम सलैया में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर मौके पर समाधान करना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाना रहा।

ग्रामसभा में ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क, बिजली, पीएम आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार एवं राजस्व संबंधी विभिन्न मुद्दे रखे गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार अभियान को जनहितकारी बनाते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना लाभ से वंचित न रहे और जिन कार्यों में तकनीकी या विभागीय प्रक्रिया आवश्यक है उन्हें समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। ग्रामसभा में पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन, सचिव, पटवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

8 नवंबर को सीधी भर्ती हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष उपस्थित होवें

Reva India News

आपदा प्रबंधन के लिए बेहतर तैयारी रखें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

विशेष मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर 5 बीएलओ का एक दिन का वेतन काटा गया

Reva India News

Leave a Comment