Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 22 जनवरी को लगने वाले शिविर

मंडला, 20 जनवरी 2026

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 के तहत 22 जनवरी को मंडला जिले के सभी विकासखंडों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को जिले में कुल 33 कैम्प लगाए जायेंगे।

22 जनवरी को मंडला विकासखंड के टिकरवारा, चटुआमार, सुनेहरा माल, छपरी सिलपुरी एवं टिकरिया, बिछिया विकासखंड के ग्राम केवलारी, अंजनिया, बरबसपुर माल, खलौड़ी एवं औरई में, नैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन बारगी, धनपुरी रैयत, जलतरा, कन्हरगांव एवं सगौनिया में, बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम बरवाही, पौंड़ी माल एवं बेरपानी, घुघरी विकासखंड के ग्राम खजरी, जुनवानी एवं बनेहरी, मवई विकासखंड के ग्राम मडफा, परसेल एवं मानेगांव (पिपरीमाल), मोहगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन उमरिया, रयगांव एवं मोहगांव माल में, नारायणगंज विकासखंड के ग्राम भावल, चिरईडोंगरी एवं देवरी में तथा निवास विकासखंड के ग्राम खैरानी, सतपहरी माल एवं मोहपानी में शिविर लगाए जायेंगे।

Related posts

आज 2426 लोगों का होगा कोविड टीकाकरण

Reva India News

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

उच्च शिक्षा का सपना साकार कर रही आवास सहायता योजना, मंडला की वर्षा कुलस्ते बनीं सफलता की मिसाल

Reva India News

Leave a Comment