Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 : ग्राम पंचायत बढ़ार का भ्रमण

मंडला, 22 जनवरी 2026

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ार में आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने भ्रमण किया गया। इस अवसर पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मंडला, बीपीएम एवं बीईई उपस्थित थे। एसडीएम श्रीमती सिडाम ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित स्टॉफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों द्वारा शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, हितग्राहियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित स्टॉफ को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करना है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने एवं जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

शिवांश को मिला नया जीवन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत रंग लाई

Reva India News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ

Reva India News

आज राज्य मानव अधिकार आयोग जिला जेल का करेगा निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment