Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत तीन दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ

मंडला, 22 जनवरी 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत तीन दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना मवई में एकीकृत शासकीय कन्या हाई स्कूल मवई में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों को कौशल विकास विशेषज्ञ द्वारा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही शिक्षा एवं डिजिटल कौशल, सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी व कौशल विकास से जुड़े स्थानीय संसाधनों के विषय में चर्चा की गई। शिक्षा उपरांत व्यावसायिक विकल्पों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा छात्राओं को जिले में लगने वाले कौशल मेले एवं रोजगार मेले के बारे में बताया, उसमें भाग लेने के लिये प्रेरित किया। छात्राओं को हब एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जानेवाली सहायताओं के बारे में जानकारी दी गई।

विधिक प्राधिकरण सेवा जिला मंडला पीएलवी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं छात्रों को कानून के प्रति सजग रहने के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायता एवं विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी श्री ओंकार मरकाम, मवई परियोजना अधिकारी श्री ओमकार मसराम, आईटीआई कौशल से श्रीराम मरावी, स्कूल के प्राचार्य श्री श्यामलाल छाटा, शिक्षकगण एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडामैली में राष्ट्रीय बालिका दिवस

 

नारायणगंज विकासखंड के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडामैली में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर परियोजना स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं द्वारा बालिका सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए गए। परियोजना अधिकारी द्वारा बालिकाओं के कौशल विकास, शिक्षा एवं व्यवसाय, घरेलू उत्पाद, विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तत्पश्चात बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अंतिम सूची का प्रकाशन

Reva India News

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर

Reva India News

स्वस्थ घर, स्वस्थ परिवार तथा स्वस्थ समाज के लिए योग आवश्यक – राज्यसभा सांसद संपतिया उइके योगाभ्यास को लेकर हुआ वेबीनार का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment