Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामोदय से अभ्युदय भारत अभियान: शासन की विभिन्न योजनाएं एवं आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई

मंडला, 22 जनवरी 2026

ग्रामोदय से अभ्युदय भारत अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मंडला, विकासखंड बिछिया, ग्राम पंचायत अंजनिया, सेक्टर क्रमांक 2, आमाडोंगरी के द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी, विकासखंड समन्यवक कीर्ति कुरील, ग्राम के नागरिक, नवांकुर संस्था प्रभारी दादू लाल नंदा, जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी, नीतू मरावी, मैटर रश्मि पटेल, अनिल हरदा, जितेंद्र लारेश्वर, दादू लाल नंदा, मनोज पटेल, राजकुमार, देव कुमार पटेल, मोतीलाल झरिया उपस्थित रहे।

अभ्युदय भारत कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाएं एवं उससे संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रस्फुटन समिति की सक्रियता एवं ग्राम पंचायत में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाना, जल संरक्षण, पौधारोपण पॉलिथीन मुक्त ग्राम, संस्कार केंद्र समुदायिकता, समरसता स्वच्छता, स्वालंबन शिक्षा संस्कार पर उपस्थित सदस्य से चर्चा की गई एवं आगामी कार्य योजना तैयार की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2024

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने सर्किट हाऊस में ली बैठक

Reva India News

*गौ पालको एवं गौ सेवकों में भारी उत्साह गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल की नियुक्ति पर* 

Reva India News

Leave a Comment