Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाईवे पर पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट बाँटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश मंडला पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान तेज

मंडला, 23 जनवरी 2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में मंडला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं हेलमेट जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशेष हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हाईवे स्थित फूलसागर एवं कटरा क्षेत्र में संचालित किया गया, जहाँ पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर हेलमेट की उपयोगिता एवं उसकी अनिवार्यता के संबंध में संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि दुर्घटना के समय जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। मंडला पुलिस द्वारा जनसहयोग से हेलमेट प्राप्त कर जरूरतमंद वाहन चालकों को, विशेषकर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में, लगातार हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा द्वारा आम नागरिकों को अवगत कराया गया कि 26 जनवरी 2026 के पश्चात हेलमेट के उपयोग को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जाएगी। सभी दोपहिया वाहन चालक नियमित रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related posts

लोक अदालत के लिए 24 नवम्बर एवं 2 दिसम्बर को होगी बैठक

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

वन परिक्षेत्र सूपखार में गश्ती के दौरान मिला नर बाघ का शव निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही की गई

Reva India News

Leave a Comment